30 Guinness book of world record
1. विश्व की सबसे बड़ी रोटी
विश्व में सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड भारत के पास है। यह रोटी श्री जलाराम मंदिर जीर्णोद्वार समिति के द्वारा बनाई गई। इस रोटी का वजन 145 किलोग्राम था।

|
Image credit–Youtube |
2. विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी
इस बिरयानी को बनाने के लिए 60 लोगों ने एक साथ काम किया था। इस बिरयानी को बनाने में 12000 किलोग्राम चावल और सब्जियां लगी थी।
 |
Image credit–Youtube |
3. नाक द्वारा सबसे अधिक तेज टाइपिंग करने का रिकॉर्ड
खुर्शीद हुसैन नाम के एक शख्स ने इस कारनामे को अपने नाम किया। उन्होंने नाक द्वारा कंप्यूटर पर सबसे अधिक तेज टाइपिंग करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कुछ सेकंड में ही 103 कैरेक्टर टाइप किए थे और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया।
 |
Image credit–twitter |
4. कार के नीचे से स्केटिंग करने का रिकॉर्ड
भारत की 5 वर्ष की लड़की, श्रेया राकेश देशपांडे ने कार के नीचे से स्केटिंग की और गिनीज बुक में नाम दर्ज किया। उसने 27 कार के नीचे 48.1 मीटर लंबी स्केटिंग 23 सेकंड में की।
 |
Image credit–siliconindia |
5. सबसे लंबा एकल नृत्य मैराथन
कलामंडलम हेमलता ने केरल के संगीत नाटक एकेडमी में 123 घंटे 15 मिनट तक नृत्य किया था।
 |
Image credit–twitter |
6. एक घंटे में सबसे अधिक गले मिलने का रिकॉर्ड
भारत देश के आंध्र प्रदेश राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत 24 से 36 लोगों ने 1 घंटे में सबसे अधिक गले मिलने का रिकॉर्ड बनाया।
 |
Image credit–inextlive |
7. दुनिया का सबसे खर्चीला शादी
यह अनोखी शादी 2004 में भारत के सबसे बड़े रईस शख्स लक्ष्मी मित्तल ने अपने बेटी के विवाह में किया था। इनकी बेटी के नाम वनिशा मित्तल है,जिनका विवाह अमित भाटिया के साथ हुआ।
इस विवाह में कुल 60 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे। जब इतनी बड़ी रकम के साथ शादी हुई थी तो बड़े-बड़े सेलिब्रिटी का आना तो लाजमी है, जिनमें शाहरुख खान जैसे कई सारे सेलिब्रिटी थे। जिन्होंने इस शादी को चार चांद लगा दिया।
 |
Image credit–DNA INDIA |
8. एक ऐसा इंसान जिसकी त्वचा रबड़ जैसा है
यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले गैरी टर्नर की त्वचा इतनी ढीली है कि वह अपने गले की त्वचा को रबड़ की तरफ खींचकर अपने नाक तक मुंह को ढक सकते हैं और अपने पेट की स्किन को शरीर से 15.8 सेंटीमीटर तक खींचकर, उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज किया।
9. सबसे लंबी दाढ़ी वाली महिला
ब्रिटेन में रहने वाले हरनाम कौर के पास सबसे कम उम्र में सबसे बड़ी दाढ़ी रखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
10. विश्व की सबसे लंबी पगड़ी
विश्व की सबसे लंबी पगड़ी पहनने का रिकॉर्ड भारत के एक व्यक्ति को मिला है जिनका नाम अवतार सिंह मोनी है। इस पगड़ी का वजन 100 पौंड है और इसकी लंबाई 645 मीटर है।
11. सबसे लंबे नाखून वाली महिला
अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली अयाना विलियम्स के नाम सबसे लंबे नाखून रखने का रिकॉर्ड है। उनके नाखूनों की लंबाई 8 फीट यानी 10.9 इंच है। वे पिछले 20 सालों से अपने नाखून बढ़ा रही है।
 |
Image credit–Amarujala |
12. विश्व की सबसे छोटी महिला
यह रिकॉर्ड भारत के कानपुर की रहने वाली ज्योति अमागे के नाम है। इनकी हाइट 62.8 सेंटीमीटर यानी 2 फीट 6 इंच है। यह रिकॉर्ड इनके नाम tiniest teenager के रूप में भी था। ज्योति ने 18वें जन्मदिन पर साल 2011 में उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।
13. सबसे छोटे कद का शादीशुदा जोड़ा
पॉलो गैबरियल और सिल्वा बारॉस, दुनिया की सबसे छोटी कद वाली शादी शुदा जोड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दोनों की लंबाई 181.41 सेंटीमीटर है।
14. सबसे जल्दी बैलून फुलाने का रिकॉर्ड
हंटर इवान के पास 1 घंटे में सबसे जल्दी बैलून फुलाने का रिकॉर्ड है। इस शख्स ने 1 घंटे में 910 balloon फुलाए थे।
15. सबसे जल्दी क्यूब सॉल्व करने का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले फैलिक्स जैमडेग के पास रूबिक क्यूब सॉल्व करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने महज 4.73 सेकंड में cube solve कर लिया था।
16. सबसे लंबी बिल्ली की पूंछ
साइगनस के नाम सबसे लंबी पूंछ वाली पालतू बिल्ली का गिनीज रिकॉर्ड है। साइगनस की पूंछ की लंबाई 44.66 सेंटीमीटर है।
17. दुनिया के सबसे लंबे पैर वाली लड़की
पेंजा की रहने वाली एकाटेरिना लिजीना की लंबाई 6 फीट 8.77 इंच है। वह दुनिया की सबसे लंबी प्रोफेशनल मॉडल है। उनके बाएं पैर की लंबाई 52.2 इंच और दाएं पैर की लंबाई 52 इंच है।
18. दुनिया की सबसे भारी साइकिल
बेल्जियम के इंजीनियर जेब पीटर्स ने दुनिया की सबसे भारी साइकिल बनाई है। सूत्रों की मानें तो इस साइकिल का वजन 860 किलो है।
19. सबसे लंबी पलकें वाली महिला
चीन के दक्षिणी शहर चांगझोऊ की रहने वाली यू जियानसिया के नाम है। उनकी पलके 20.5 सेंटीमीटर लंबी है।
20. सबसे बुढ़े बॉडीबिल्डर
दुनिया कि सबसे बुढ़े बॉडीबिल्डर जीम रिंगटोन को 2013 में उपलब्धि हासिल कर ली थी उस दौरान उनकी उम्र 83 वर्ष थी।
21. आंख बाहर निकालने का रिकॉर्ड
किम गुडमैन नाम की महिला ने अपने आंख बाहर निकालने की वजह से गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया। वे अपनी आंखों को 11 मिली मीटर यानी कि 0.43 इंच तक बाहर निकालने की क्षमता रखती है।
 |
Image credit–patrika |
22. दुनिया में सबसे तेज डकार लेने वाला शख्स
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले नेविल शार्प ने सबसे तेज डकार लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी डकार को 112.4 डेसीबल मापा गया है।
23. 18 सेकंड में 2 लीटर सोडा पी गया
एरिक नाम के शख्स ने 2 लीटर सोडा पीने में सिर्फ 18.45 सेकंड का समय लिया। एरिक अमेरिका के न्यूयॉर्क के रहने वाले है।
24. पानी के भीतर सबसे ज्यादा देर तक सांस रोकी
क्रोएशिया के रहने वाले 56 साल के व्यक्ति ने 24 मिनट 37 सेकंड तक पानी के भीतर अपनी सांस को रोक रखी थी।
25. दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली लड़की
यह रिकॉर्ड भारत के गुजरात राज्य के निलांशी पटेल नामक लड़की ने 2004 में अपने नाम किया है। निलांशी की बालों की लंबाई 190 सेंटीमीटर है।
 |
Image credit–aajtak |
26. जीभ से पंखा बंद करने वाली महिला
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एलिस, जिन्होंने जीभ से 32 बार बिजली के पंखे को रोकने में कामयाब रही। एलिस ने दोनों हाथों से दो पंखे पकड़े हुए थे और जीभ से पंखड़ियों को रोक दिया, जो काफी तेज गति से चल रही थी।
27. सबसे कम समय में पहने 10 सर्जिकल मास्क
ब्रिटेन के जॉर्ज पील नाम के शख्स ने महज 7.35 सेकंड में 10 सर्जिकल मास्क पहनकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
28. दुनिया में सबसे बड़ा मुंह वाली महिला
अमेरिका की रहने वाली समांथा ने 6.52 सेंटीमीटर मुंह खोलकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया।
 |
Image credit–Fidelity news
|
29. सबसे लंबी जीभ वाला मनुष्य
दुनिया के सबसे लंबी जीभ, अमेरिका के रहने वाले निक स्टोबर्ल की है। जिसकी जीभ की लंबाई 10.1 सेंटीमीटर यानी 3.97 इंच है। निक स्टोबर्ल का कहना है कि वह अपनी जेब से कोहनी को भी चाट सकते हैं।
 |
Image credit–TV9 Bharatvarsh |
30. दुनिया में सबसे बड़ा मुंह वाला पुरुष
अंगोला के रहने वाले Fransisco domingo joaquim नाम के पुरुष ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
दोस्तों, कैसी लगी आपको इस जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।