अलीगढ़ के ज्वालापुरी के रहने वाले सत्य प्रकाश ने अपनी पत्नी रुक्मणी के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ताला बनाया है, जिसकी लंबाई 10 फुट और चौड़ाई 6 फुट है। इस ताले का वजन 400 किलो है। इस ताले को 30 किलो की चाबी से खोला और बंद किया जाता है, जिसकी लंबाई 4 फीट है।
इंसान चाह दे तो क्या नही कर सकता, तभी तो उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक शख्स ने दुनिया का सबसे बड़ा ताला बनाया है। जी हां, आपने सही पढ़ा तो चलिए जानते हैं इस ताले के बारे में।
एक लाख रूपए की लागत से बने इस ताले को बनाने में 6 महीने का समय लगा, जिस पर राम मंदिर की आकृति भी उकेरी गई है। सत्य प्रकाश ने बताया कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव किए जाएंगे जैसे– बॉक्स, लीवर, हुडका को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले पर स्टील की स्क्रेप सीट लगाई जाएगी, जिससे उस पर जंग ना लगे। आपको बता दूं कि यह परिवार पिछले 40 साल से ताला निर्माण के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना न भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।
Waah
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.