दोस्तों, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।

|
Image credit–NDTV |
दरअसल, सलमान ने आरोप लगाया कि मुंबई के पास पनवेल में उनके फार्म हाउस के पास जमीन के मालिक केतन कक्कड़ ने यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।
 |
Image source–youtube |
सलमान खान मुंबई के बांद्रा में रहते हैं और उनका रायगढ़ के पनवेल मैं एक फार्म हाउस है, जहां अक्सर वो अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताने जाते हैं। केतन कक्कड़ भी मुंबई के रहने वाले हैं और सलमान खान के पास ही हिल पर प्लॉट लिया है।
सलमान यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया साइट जैसे फेसबुक, ट्विटर और गूगल का नाम भी अपने केस में शामिल किया है। उन्होंने मांग की है कि इस अपमानजनक कंटेंट को हर वेबसाइट से हटाया जाए।
दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी कॉमेंट में लिखना न भूलें।