लड़कियां चाहती है कि वह भी सुंदर और अट्रैक्टिव देखें। कुछ लड़कियां तो इसके लिए कॉस्मेटिक्स, यहां तक कि सर्जरी का भी सहारा लेती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सिर पर एलियन बनने का भूत सवार है।
जी हां, आपने सही पढ़ा अमेरिका के लॉस एंजेल्स की रहने वाली 26 साल की vinny ohh खुद के ऊपर 100 से भी ज्यादा सर्जरी करा चुकी है।
इन surgery पर उन्होंने लाखों रुपए खर्च किए हैं।
एलियन जैसा लुक पाने के लिए विनी ओह ने शरीर पर तमाम तरह की प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपना पूरा हुलिया ही बदल दिया है। विनी ने 17 साल की उम्र में पहली बार कोई सर्जरी कराई थी तब उन्होंने अपने लिप पर फिलर्स लगवाकर, उसका पूरा शेप ही बदलवा डाला।
इसके अलावा फेस फिलर्स के जरिए अपनी ब्राउ बोन्स, नाक और गाल का शेप बदल लिया। कभी नॉर्मल और क्यूट सी दिखने वाली vinny ohh के अब न तो लड़कियों जैसे बाल है और ना ही उनका चेहरा पहले जैसा मासूम सा है। कई लोग विनी के ट्रांसफॉरमेशन का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन विनी को किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।