Image credit–indiatimes |
दोस्तों, आप लोग तो जानते ही होंगे कछुए कई वर्ष तक जीवित रहते है। लेकिन आज मैं जिस कछुए के बारे में बात कर रहा हूं, वह 50 या 100 वर्ष नहीं बल्कि 190 वर्ष का हो चुका है।
जोनाथन नाम का यह कछुआ अटलांटिक महासागर में ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र सेंट हेलेना पर रहता है। माना जाता है कि वह कम से कम 190 वर्ष पुराना है। जोनाथन का जब 1882 में सेंट हेलेना लाया गया था तब वह 50 साल का था। इस कछुए को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दुनिया के सबसे पुराने कछुआ का खिताब मिला।
इससे पहले यह रिकॉर्ड तुई मलिला कछुए के नाम था। जो तकरीबन 188 वर्ष तक जीवित रहा था।
सेंट हेलना सरकार ने बताया कि जोनाथन अंधा हो चुका है और उसकी सूंघने की शक्ति खत्म हो चुकी है। हालांकि, अगर पशु चिकित्सा टीम उसे हाथों से खाना खिलाती है तो अच्छे से खा पाता है।
वीडियो में देखें–
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।