दोस्तों, गूगल ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर मन की सारी बातों का जवाब आसानी से मिल जाता है। लड़के हो या लड़कियां सभी लोग तरह-तरह के सवालों का जवाब पाना चाहते हैं। लेकिन लड़के– लड़कियों में सवाल पूछने का तरीका अलग होता है और सवाल भी अलग होता है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे कि लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं।
लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं
हाल ही में frommars.com नाम की एक वेबसाइट ने खुलासा किया कि लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं। उन्होंने एक लिस्ट भी जारी की है, जिसमे बताया कि लड़के गूगल पर क्या सर्च करते हैं, तो चलिए जानते हैं।
1. लड़के अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर काफी परेशान रहते हैं उन्हें नपुंसकता से डर लगता है, इसलिए गूगल पर यह सर्च करते हैं कि क्या मैं एक नपुंसक हूं तो नही या नपुंसकता से जुड़ी निशानी तो नहीं। हर साल करीब 68000 लोग कमजोर इरेक्शन नपुंसकता है या नहीं यह सर्च करते हैं।
2. आजकल दाढ़ी और मूंछ रखना लड़के सबके लिए फैशन हो गया है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि टीनएजर लड़के दूसरे लड़के से प्रेरित होकर खुद को स्टाइलिश बनाने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। तभी तो गूगल पर वे जानना चाहते हैं कि सेविंग करने से उनकी दाढ़ी के बाल ज्यादा बढ़ते हैं या नहीं, दाढ़ी को घना करने के लिए क्या उपाय होते हैं। ऐसा हर साल करीब 68400 लोग सर्च करते हैं।
3. महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होना आम बात है, लेकिन लड़के सर्च करते हैं कि क्या लड़कों को भी ब्रेस्ट कैंसर होता है। अगर होता भी है तो कितना परसेंट चांस है होने का, और यह कैसे होता है।
4. मॉडर्न युग में आजकल के लड़के भी मॉडर्न हो गए हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि कि आजकल के लड़के गूगल पर यह सर्च करते हैं कि लड़कियों को इंप्रेस कैसे करें, लड़कियां क्या पसंद करती है या फिर शादी के बाद लड़कियां क्या करती है। यह अजब गजब के सवाल लड़कों के मन में मचलता रहता है।
5. पूरी दुनिया फिट होने पर ध्यान दे रही है और यह ट्रेंड बढ़ता जा रहा है लड़के तो इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन गूगल पर इससे मिलते-जुलते सवाल लड़के सर्च करते हैं। कई लड़के अपनी फिटनेस को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इसी कारण गूगल पर यह सर्च करते हैं कि वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेनी चाहिए या नहीं, कौन सा प्रोटीन अच्छा होता है, बॉडी बिल्डिंग के लिए क्या करना चाहिए, फिट रहने के लिए सरल उपाय क्या है।
6. आजकल के लड़के फैशन के जमाने में अपने हेयर को कैसे भूल सकते हैं। हेयर स्टाइल लड़के को अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करती है, लेकिन उनके बाल स्वस्थ होने चाहिए तभी तो अच्छी हेयर स्टाइल रख सकते हैं। इससे जुड़े सवाल सर्च करते हैं कि चोटी बनाने या टोपी पहनने से उनके बालों पर असर पड़ता है या नहीं।
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।