
|
Image credit–Zeenews india |
IPL 2022 कुछ ही महीनों बाद शुरू होने वाला है, उसके लिए खिलाड़ियों ने नामांकन किया था। लेकिन कुछ ही खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल किया गया है। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी, अपनी टीम में पसंदीदा खिलाड़ियों को चुनेंगे। अब तो आईपीएल में 10 टीमें हो गई है, जिसके बाद से खेल में और रोमांच आएगा। तो चलिए जानते हैं, किन– किन देश के कितने खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में शामिल है ?
आईपीएल मेगा ऑक्शन की अंतिम लिस्ट में कुल 590 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें 370 भारतीय खिलाड़ी शामिल है। अगर विदेशी खिलाड़ी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 47 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 34, दक्षिण अफ्रीका के 33, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24–24, श्रीलंका के 23 और अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी शामिल है।
गौरतलब है, इन खिलाड़ियों का ऑक्शन 12–13 फरवरी को होगा। अगर ऑक्शन में ये खिलाड़ी चुने जाते हैं,तो आईपीएल t20 2022 में अपनी– अपनी फ्रेंचाइजी टीम की तरफ से खेलते दिखाई देंगे।
दोस्तों ऐसी ही जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और ये पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करना ना भूलें।