भारत सेलिब्रिटी

अभिनेता विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर शादी के बंधन में बंध गए

खबर शेयर करें

बीते दिन यानी 18 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत ने अपनी गर्लफ्रेंड के संग शादी रचा ली। जी हां, आपने सही पढ़ा बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर विक्रांत मेस्सी ने शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी हिमाचल प्रदेश में हुई।

Image source: INSTAGRAM/vikrantmassey
विक्रांत मेस्सी ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके बाद वायरल हो गई। विक्रांत मैसी ने कैप्शन में लिखा–”सात सालों का यह सफर आज सात जन्मों में बदल गया।” 
आपको बता दूं कि विक्रांत और शीतल 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तभी तो कैप्शन में सात सालों का जिक्र किया।
Image source: INSTAGRAM/vikrantmassey

विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर शादी के जोड़े में बेहद कमाल लग रहे हैं। जहां विक्रांत सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं और साथ में क्रीम कलर का शाखा पहने हुए हैं वहीं दूसरी ओर शीतल ठाकुर ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा जोरा पहनी है उन्होंने लहंगा के मैचिंग के चुन्नी भी कैरी की यही नहीं उनके गहने भी काफी सुंदर लग रहे हैं उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वेलरी पहनी है शीतल ठाकुर ने खूबसूरत जोकर के साथ इयररिंग्स नाथ और माथा बिंदी के साथ कंगन भी पहने दिखाई दे रहे हैं तभी तो सोशल मीडिया पर कमेंट की बौछार सी लग गई है।
Image source: INSTAGRAM/vikrantmassey
विक्रांत मेस्सी की शादी की तस्वीरों पर कई सेलिब्रिटी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। तापसी पन्नू ने लिखा– “आखिरकार, आप दोनों के लिए बहुत खुशी का दिन है।” जिसमें रणबीर सिंह स्मृति ईरानी आयुष्मान खुराना सोनाक्षी सिन्हा आदित्य नारायण जैसे कई सेलेब्स ने शादी की शुभकामनाएं दी।
शीतल ठाकुर कई टीवी शो कर चुकी है जिसमें शुक्राणु बृजमोहन अमर रहें और छप्पर फाड़ जैसे शो में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वही विक्रांत मेस्सी की आगामी फिल्म लव हॉस्टल में सानिया मल्होत्रा और बॉबी देओल जैसे सितारे में साथ नजर आएंगे।
                                              गौरतलब है, विक्रांत और शीतल कि दिसंबर 2019 में रोका सेरिमनी हुई थी।
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।

ये भी पढ़े :


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *