मनोरंजन

छोटे पर्दे की सबसे महंगी सीरियल के बारे में जानें। ये ऐसे सीरियल है, जो 100 करोड़ के बजट पर बनी।

खबर शेयर करें

दोस्तों आप ने बॉलीवुड के बजट के बारे में सुना ही होगा। आजकल अधिकांश मूवीज 100 करोड़ के बजट पर बन रही है, लेकिन छोटे पर्दे पर इतनी बड़ी रकम बहुत ही कम देखने को मिलती है। आखिर कौन से छोटे पर्दे पर वो सीरियल है, जिनमें सबसे ज्यादा पैसे खर्च हुए हैं। तो चलिए जानते हैं।

नागिन 6 

एकता कपूर के इस शो में टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस विजेता तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आएगी। माना जा रहा है कि यह शो एकता कपूर 130 करोड़ में बना रही है।

महाभारत

Image credit–hotstar
स्टार प्लस का धमाकेदार शो ‘महाभारत’ साल 2013 में शुरू हुआ था सूत्रों की मानें तो इस शो का पूरा खर्च, उस समय 100 करोड़ तक पहुंच चुका था। इस सीरियल को बनाने में इतनी लागत इसलिए भी लगी क्योंकि महंगे VFX और सेट का सजावट पर पैसा ज्यादा खर्च हुआ।

चक्रवर्ती अशोक सम्राट

Image credit–India Forums

अशोक सम्राट शो 2015 में कलर्स चैनल पर प्रसारित हुआ था। यह शो टीवी जगत की सबसे ज्यादा पैसे खर्च होने वाला शो रहा, इस शो के कलाकारों की कस्टयूम के साथ कई स्थानों पर सजावटी खर्चे भी शामिल है।

जोधा अकबर

Image credit–ZEE5
ज़ी टीवी पर ‘जोधा अकबर’ धारावाहिक लोगों को दीवाना बना चुकी थी। इसका एक– एक  एपिसोड में काफी कुछ सीखने को मिलता है। यह सीरियल 2013 में शुरू हुई थी, इस शो में कलाकारों की ड्रेस और सेट की सजावट, शो को बनाने में काफी खर्च लगा।

बिग बॉस

Image credit–India Today
बिग बॉस की हर सीजन के लिए घर को अलग ढंग से प्रस्तुत करना भी जरूरी होता है, जिस कारण से यह टीवी शो काफी महंगा हो जाता है। सबसे मुख्य कारण सलमान खान है, जो बॉलीवुड के हाईएस्ट पैड एक्टर में गिनती होती है। साथ ही विजेता को ₹5000000 का इनाम दिया जाता है। अगर बिग बॉस के औसत आकलन लगा ले तो एक एपिसोड की कीमत तीन से चार करोड़ रुपए तक होती है।

कर्मफल दाता ‘शनि’ 

Image credit–Indian Express

कलर्स टीवी पर प्रसारित सीरियल कर्मफल दाता शनि देव की असीम शक्तियों के बारे में लोगों को बताया। यह शो भारतीय टेलीविजन की दुनिया के सबसे महंगे सीरियल में से एक है। इसका मुख्य कारण शो की सजावटे से लेकर महंगे कलाकारों की वजह से, इस शो को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च हुए।

दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और इसी तरह की जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *