टेक्नोलॉजी भारत

बिहार के एक लड़के को मिला google की तरफ से लाखों का इनाम

खबर शेयर करें

बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतुराज चौधरी को गूगल की तरफ से लाखों का इनाम मिलेगा।

Image credit–ABP news

दरअसल, ऋतुराज ने गूगल में बग पकड़ा है, इसके बाद उन्होंने गूगल ‘बग हंटर साइट’ के जरिए, इसकी जानकारी मेल करके दी। कुछ दिनों बाद गूगल की ओर से मेल आया, जिसमें ऋतुराज को शुक्रिया लिखा था। गूगल ने रिसर्च लिस्ट में शामिल किया और $31000 का इनाम दिया जाएगा।

ऋतुराज चौधरी का परिचय

ऋतुराज बिहार के बेगूसराय जिले के मुंगेली राज में रहते हैं। उनकी उम्र 19 वर्ष है। उनके पिता का नाम राकेश चौधरी है जो ज्वेलरी का काम करते हैं। ऋतुराज ने दसवीं की पढ़ाई जिले के सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल से की है। उसके बाद IIT की तैयारी के लिए कोटा चले गए थे, लेकिन 2 साल तक पढ़ाई करने के बावजूद सफल नही हो पाए। उसके बाद IIIT  मणिपुर में एडमिशन हुआ। ऋतुराज बी.टेक साइबर सिक्योरिटी से कर रहे हैं,और अभी सेकंड ईयर के छात्र हैं।
ऋतुराज के घरवाले बताते हैं कि वह बचपन से ही बहुत चंचल था और उसकी दिलचस्पी पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं थी।

ऋतुराज चौधरी को कब मिलेगा इनाम

ऋतुराज इस खोज में P–2 फेस में है। जब वह P–0 फेस में आएंगे, तभी गूगल की तरफ से इनाम मिलेगा।
दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।

खबर शेयर करें

One Reply to “बिहार के एक लड़के को मिला google की तरफ से लाखों का इनाम

  1. Your article made me suddenly realize that I am writing a thesis on gate.io. After reading your article, I have a different way of thinking, thank you. However, I still have some doubts, can you help me? Thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *