खेल

Ipl auction: 2008 से लेकर 2022 तक सबसे ज्यादा किस क्रिकेटर को बोली लगी

खबर शेयर करें

 

इस साल आईपीएल ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। कई खिलाड़ी पहले दिन ऑक्शन राउंड में खरीदे जा चुके हैं। इस बार कई खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा था। आज ऑप्शन का दूसरा दिन है, देखते हैं किन किन खिलाड़ियों को कौन-कौन सी टीम अपने बेड़े में शामिल कर रही है।

पहले दिन यानी शनिवार को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 74 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 388.10 करोड़ खर्च किए। जो की बहुत बड़ी रकम होती है। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि इस बार 10 टीम थी और दूसरा कारण इस बार सभी टीमों के पास बजट भी ज्यादा था। जिस कारण इतना पैसा खर्च हुआ। 

तो चलिए जानते हैं, आईपीएल सीजन 1 से लेकर सीजन 15 तक किस क्रिकेटर को सबसे ज्यादा बोली लगी।

आईपीएल सीजन 1 से लेकर सीजन 15 तक किस क्रिकेटर को सबसे ज्यादा बोली लगी। देखें पूरी लिस्ट

1. क्रिस मौरिस

आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 16.25 करोड़ में खरीदे गए पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्रिस मोरिस है, जो अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

2. युवराज सिंह

आईपीएल 2015 में DC द्वारा 16 करोड़ में खरीदे गए क्रिकेटर युवराज सिंह थे, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं।

3. पैट कमिंस और ईशान किशन 

आईपीएल 2020 और 2022 में खरीदे गए क्रिकेटर पैट कमिंस और ईशान किशन थे, दोनो को 15.5 करोड़ खरीदा गया था, जो इस लिस्ट में नंबर 3 पर आते है।

4. बेन स्टोक्स

आईपीएल 2017 में 14.5 करोड़ में खरीदे गए बेन स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा थे। आरपीएस ने उस साल काफी मोटी रकम खर्च की, तभी वह बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल कर पाए। उस साल बेन स्टोक्स को खरीदने के लिए सभी टीमें इंटरेस्ट दिखा रही थी। लेकिन अंत में आरपीएस ने बाजी मार ली और अपने बेड़े में शामिल कर लिया। वैसे आपको बता दूं कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं, जो बैटिंग के साथ अच्छी बॉलिंग भी करते हैं।

5. युवराज सिंह

आईपीएल 2014 में आरसीबी ने युवराज सिंह को 14 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इन्हें 2015 में भी भारी रकम खर्च करके डीसी ने खरीदा था। लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

6. बेन स्टोक्स

आईपीएल 2018 में बेन स्टोक्स को दोबारा सबसे ज्यादा कीमत लगाकर खरीदा गया। राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ खरीदा, जो कि काफी मोटी रकम होती है। अक्सर यह देखा गया कि जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा महंगे बिके, उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसमें बेन स्टोक्स शामिल है।

7. शेन वॉटसन

आईपीएल 2016 में शेन वॉटसन जो आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी है। उन्हें आरसीबी ने 9.5 करोड़ रुपए लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

8. जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती 

आईपीएल 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि वरुण को पंजाब की तरफ से एक भी मैच खेलने को नहीं मिला और अगले साल केकेआर ने उसे खरीद लिया था।

9. गौतम गंभीर

आईपीएल 2018 में गौतम गंभीर को केकेआर ने 2.4 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

10. रविंद्र जडेजा

आईपीएल 2012 में रविंद्र जडेजा को सीएसके ने 2 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

11. के पीटरसन और ए प्लिंटॉफ ( K.pitersen and A. Plintoff )

आईपीएल आईपीएल 2009 में के पीटरसन को आरसीबी ने 1.55 मिलियन डॉलर और ए प्लिनटॉफ को सीएसके ने उतने ही दाम में खरीदा।

12. एम एस धोनी ( M.S. Dhoni )

आईपीएल 2008 में एमएस धोनी को सीएसके ने 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

13. ग्लेन मैक्सवेल

आईपीएल 2013 में ग्लेन मैक्सवेल को एमआई में वन मिलियन डॉलर में ऑक्शन में खरीदा था वह भी उस साल अच्छे प्रदर्शन नहीं दिखा पाए।
मुझे आशा है, आप लोगों को यह जानकारी अच्छी लगी होगी और इसी तरह की जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें और कमेंट करना ना भूलें।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *