खेल

साकिबुल गनी बायोग्राफी। Sakibul gani biography

खबर शेयर करें

रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। सभी की नजर इस ट्रॉफी पर टिकी हुई है। आखिर कौन सा ऐसा राज्य होगा जो इस टूर्नामेंट को अपने नाम करेगा, लेकिन आजकल सकीबुल गनी की सब जगह चर्चा हो रही है। आखिर इन्होंने ऐसा क्या कर दिखाया कि लोग उनके बारे ने जानने को उत्सुक हैं। तो चलिए जानते हैं, साकिबुल गनी के बारे में और उनके रिकॉर्ड के बारे में।

Sakibul gani के बारे में जानें। साकिबुल गनी कौन है ?

साकिब उल गनी एक भारतीय क्रिकेटर हैं। इनका जन्म 2 सितंबर 1999 को बिहार के मोतिहारी जिले में हुआ था। इन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 7 अक्टूबर 2019 को लिस्ट की शुरुआत की। साकिबुल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को T20 में डेब्यू किया था, इन्होंने प्रथम श्रेणी लेवल पर तिहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है।
साकिबुल गनी ने इतिहास रच दिया

रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन बिहार के सकीबुल गनी ने अद्भुत रिकॉर्ड के साथ बिहार का नाम रोशन कर दिया।
                                         दरअसल, सकीबुल गनी ने डेब्यू फर्स्ट क्लास मैच में ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बिहार की शुरुआत अच्छी नहीं थी, इसके बावजूद सकीबुल और बाबुल की जोड़ी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सकीबुल ने इस दौरान 341 रन बनाए और आउट हो गए। हालांकि, बाबुल भी कम नहीं थे उन्होंने भी डबल सेंचुरी ठोक दी और टीम को 600 स्कोर के पार पहुंचा दिया।
     गौरतलब है, इससे पहले सबसे ज्यादा स्कोर मध्य प्रदेश के रहने वाले अजय रोहेरा के नाम है। अजय ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में वर्ष 2018–19 में 267 रनों की पारी खेली थी और नाबाद रहे।
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसी ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *