टेक्नोलॉजी

Share chat update 2022: पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़े

खबर शेयर करें

दोस्तों, आप कहीं ना कहीं शेयर चैट के logo देखे होंगे। इस एप्लीकेशन में दिन पर दिन डाउनलोड की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कभी ना कभी आपके दोस्त या रिश्तेदार इस ऐप्स से फोटो, जिफ या वीडियो आपके पास जरुर शेयर किए होंगे या आपने खुद ही अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को इस ऐप से फोटो, जिफ या वीडियो शेयर किए होंगे। लेकिन इस एप्लीकेशन के कई उपयोग के बारे में आपको पता नहीं होगा।

आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे कि शेयर चैट एप क्या है, शेयर चैट के फीचर्स, शेयर चैट new update, शेयर चैट से पैसे कैसे कमाए इत्यादि।

Share chat app kya hai। शेयर चैट ऐप क्या है ?

शेयर चैट एक भारतीय सोशल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग सेवा है, जहां यूजर अपने पसंदीदा पोस्ट को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ साझा करते हैं। यही नहीं क्रिएटर को भी ये ऐप काफी भाता है, तभी तो इस ऐप के कई क्रिकेटर हैं। इस ऐप में क्रिएटर्स अपना अकाउंट बनाकर अच्छे-अच्छे पोस्ट बनाकर अपलोड करते हैं। इस एप्लीकेशन की मदद से कई क्रिएटर का जीवन बेहतर हो गया है, क्योंकि यहां से बेहतर कमाई कर पा रहे हैं।
शेयर चैट ऐप को भारत देश के बेंगलुरु स्थित मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया था। इस ऐप के फाउंडर का नाम अंकुश सचदेवा, भानु प्रताप सिंह और फरीद अहसन है, जो तीनों आईआईटियन है। इस ऐप को 19 दिसंबर 2014 को गूगल प्ले स्टोर पर रिलीज किया गया था। इसकी रेटिंग गूगल प्ले स्टोर पर 5 में से 4.1 है।
अगर शेयर चैट एप की डाउनलोड संख्या की बात करें तो 100 मिलीयन+ यानी 10 करोड़ से भी ज्यादा। इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि इस ऐप को यूजर के साथ क्रिएटर कितना पसंद कर रहे हैं।

Share chat app ko download kaise kare। शेयर चैट ऐप को डाउनलोड कैसे करें ?

शेयर चैट ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा, तभी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस बात का ख्याल जरूर रखें कि गूगल प्ले स्टोर पर ही डाउनलोड करना है। अगर आप दूसरे जगह इस ऐप को डाउनलोड करते हैं तो आपके डाटा चोरी होने का खतरा हो सकता है।
Step 1– गूगल प्ले स्टोर पर सर्च बॉक्स में शेयर चैट एप्प लिखे। उसके बाद सर्च करें, सर्च करने के बाद शेयर चैट ऐप्स शो करने लगे तो उसे इंस्टॉल करें। कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिया होगा, जो नीचे की इमेज में दिखाई दे रहा होगा।        
Step 2– अगर आपने इस ऐप को इंस्टॉल कर लिया है, तो उसे ओपन करें।
Step 3– ओपन करने के बाद आपको एक अकाउंट बनाना होगा, तभी आप इस एप्लीकेशन का यूज़ कर पाएंगे। इसमें आपको पर्सनल डिटेल भी fill करना होगा। 

Share chat पर अकाउंट कैसे बनाएं ?

शेयर चैट ऐप पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले इस ऐप को ओपन करना होगा। नीचे दिए गए कुछ बिंदु है, उसे फॉलो करें–
सबसे पहले आपको अपनी भाषा चुननी होगी। इस ऐप में 15 भाषा दी होगी किसी भी भाषा को सेलेक्ट कर सकते हैं, जिसमे आप योग्य हो।
उसके बाद अपना मोबाइल नंबर इंटर करें और आगे बढ़े।
कुछ पल बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को सबमिट करें। अगर आपने गलत नंबर डाल दिया है या नंबर बदलना चाहते हैं तो, नंबर बदले का आइकन होगा उस पर क्लिक करें।
इतना करने के बाद आपको अपना नाम, लिंग और अपना जन्मदिन fill करना होगा।
नीचे की साइड अपनी प्रोफाइल बनाएं का ब्लू कलर का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
अगर आपको अपने प्रोफाइल में कुछ बदलाव करना है, तो आपको एडिट प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। यहां पर आप अपनी प्रोफाइल में फोटो लगा सकते हैं, जिससे आपका अकाउंट प्रोफेशनल लगेगा। आप चाहे तो कवर इमेज में भी फोटो लगा सकते हैं। इसमें आप अपने राशि भी जोड़ सकते हैं।
अब आपका अकाउंट रेडी हो गया। अब अपनी मनचाही फोटो या वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं या आप क्रिएटर है, तो अच्छे-अच्छे पोस्ट डालें और पैसे कमाए।

Share chat ऐप में क्या क्या फीचर मौजूद हैं ?

इस ऐप में आपको ढेर सारे फीचर दिखाई देंगे तो चलिए जानते हैं, शेयर चैट के फीचर के बारे में–
1. शेयर चैट में आपको ढेर सारी लैंग्वेज मिलेंगे, आप किसी एक लैंग्वेज को सेलेक्ट करके इस ऐप का यूज कर सकते हैं।
2. आपको इसमें अलग-अलग कैटेगरी देखने को मिलेंगे, जहां से आप मन पसंदीदा फोटो या वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। नीचे दिए गए कुछ कैटेगरी है–
> Share chat trends:
                                     इसमें आपको अलग-अलग ट्रेंडिंग टॉपिक देखने को मिलेगी, जो शेयर चैट पर ट्रेंड कर रही है। अगर आप क्रिएटर हैं तो आपके लिए फायदेमंद है। ट्रेंडिंग टॉपिक को सेलेक्ट करेंगे तो आपको जल्द ही क्रिएटर badge मिल सकता है।
> Whatsapp share:
                                  इस आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको ढेर सारे व्हाट्सएप पर शेयर करने के लिए फोटो, जिफ या वीडियो मिल जाएंगे, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। नीचे कुछ कैटेगरी दिए गए हैं–
० म्यूजिक एंड डांस स्टेटस          ० whatsapp status
० ट्रेंडिंग स्टेटस                         ०  मोटिवेशनल
० कॉमेडी                                ० भक्ति स्टेटस
  
> भक्ति भावनाएं:
                     इस आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको ढेर सारी भक्ति कैटेगरी दिखाई देगी, जहां से आप भक्ति के वीडियो या इमेजेस अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं या खुद डाउनलोड करके भक्ति गीत सुन सकते हैं। नीचे कुछ कैटेगरी दिए गए हैं, जो आपको इस ऐप में दिखाई देंगे।
० भक्ति गीत                            ० भगवान, देवी
० भक्ति भाव                           ० पवित्र ग्रंथ
० धार्मिक स्थल                        ० परंपरा / पूजा
> सुविचार एवं अनमोल वचन:
                           इस कैटेगरी में आपको अच्छे-अच्छे कोट्स देखने को मिलेंगे जहां से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं इस कैटेगरी में कुछ टॉपिक सामी जाए जो नीचे दिए गए हैं–
० जीवन की सीख                      ० सुविचार
० कामयाबी मंत्र                         ० मोटिवेशनल कोट्स
० अनमोल ज्ञान                         ० पॉजिटिव मंत्र
> शुभकामनाएं:
                     यह कैटेगरी बहुत फेमस है आप देखे ही होंगे सुबह सुबह या रात को जो भी फोटो वीडियो या जीत आपके पास आते हैं अधिकतर इसी ऐप से आते हैं और यह यही वह कैटेगरी है जहां से गुड मॉर्निंग गुड नाइट के इमेजेस को डाउनलोड करके लोग शेयर करते हैं नीचे कुछ कैटेगरी है जो आपको ऐप में दिखाई देंगे।
० जन्मदिन शुभकामनाएं              ० दैनिक शुभकामनाएं
० बधाई शुभकामनाएं                  ० मौसमी शुभकामनाएं
> Time pass:
                  इस कैटेगरी पर क्लिक करने के बाद आपको मजेदार चुटकुले प्राप्त होंगे, जो आपको लोटपोट कर देंगे। इसमें कुछ कटे भी शामिल है, जो नीचे दिए गए हैं–
० जोक्स।                                   ० फनी स्टेटस वीडियो
० प्रैंक वीडियो।                            ० मजेदार कॉमेडी यादें
० आशिकी जोक्स।                       ० Memes lover
ऐसे ही आपको ढेर सारी केटेगरी शेयर चैट पर दिखाई देंगे। वैसे मैं सारी केटेगरी का जिक्र कर देता, लेकिन यह पोस्ट काफी बड़ी हो जाएगी। इसलिए चुनिंदा केटेगरी का जिक्र किया है, अगर आप और भी केटेगरी देखना चाहते हैं तो इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद खजाना के आइकन पर क्लिक करना होगा।
3. मित्रों से चैट करें–
यह ऑप्शन हाल ही में शेयर चैट ऐप में अपडेट हुआ था, जहां आप अपने दोस्तों के साथ चैट कर सकते हैं, वह भी 15 भाषाओं में। आप जिस भाषा में सक्षम हैं, उस भाषा का प्रयोग करें और अपनी बात दोस्तों तक पहुंचाएं। इसमें आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे–
० chat room: 
इसमें अलग आपको चैट रूम दिखाई देंगे जहां पर आप ज्वाइन करके चैट कर सकते हैं आपको जिस रूम में इंटरेस्टेड है उस रूम में ज्वाइन करें और अपनी बातें जारी रखें।
० Message:
> इस सेक्शन में आपको शेक और चैट का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां पर अजनबीयों से चैट कर सकते हैं और दोस्त बना सकते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल जरूर रखें कि 2 मिनट की बात से कोई दोस्त नहीं हो जाता है।
> इसी में एक और ऑप्शन दिखेगा दोस्तों से चैट करें। इस पर क्लिक करने पर आपके कांटेक्ट में जितने भी फ्रेंड, शेयर चैट पर अकाउंट बनाए उन सबकी लिस्ट यहां पर दिखाई देगा। आप अपने किसी भी दोस्त के साथ वार्तालाप शुरू कर सकते हैं।
० Requests: 
अगर आपको कोई अजनबी मैसेज भेजता है, तो इस सेक्शन में उसका मैसेज रिक्वेस्ट शो होगा। अगर उसके साथ वार्तालाप करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
4. SCTV 
              शेयर चैट टीवी में आपको तरह-तरह के वीडियो दिखाई देंगे जैसे जैसे स्क्रॉल करते जाएंगे, वैसे वैसे आपको तरह-तरह की वीडियो दिखाई देंगे। अगर आप उस वीडियो को शेयर करना चाहते हैं तो शेयर के आइकन पर क्लिक करें, और अपने दोस्तों के साथ साझा करें। अगर आपको वह वीडियो अच्छी लगती है तो उस वीडियो मैं लाइक के ऑप्शन पर क्लिक करें और अगर उस वीडियो में कुछ कमेंट करना चाहते हैं तो कमेंट कर सकते हैं। आप चाहे तो उस वीडियो को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
5. Moj lite
इस फीचर के तहत आपको शॉर्ट वीडियो प्रदान किए जाते हैं। यहां जो भी वीडियो आपको मिलती है, वह मौज ऐप की होती है। Moj ऐप को भी शेयर चैट के फाउंडर ने बनाया है।

Share chat से पैसे कैसे कमाए ?

इस ऐप के यूजर को लगता है कि यह सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से बनाया गया, लेकिन शायद कम ही लोगों को पता होगा इस ऐप से पैसे कमा सकते हैं वह भी लाखों रुपए, तो चलिए जानते हैं।
इस ऐप को जितना ज्यादा शेयर करेंगे उतना पैसा कमा पाएंगे। वह तभी होगा जब आपके दिए हुए रेफरल लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करेंगे। अगर आपके दिए हुए रेफरल लिंक के बजाए डायरेक्ट गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करते हैं तो आपको एक भी रुपया नहीं मिलेगा। इस बात का ख्याल जरूरत है कि डाउनलोड करने के साथ उन्हें अकाउंट भी बनाना होगा, तब जाकर ₹40 आपके अकाउंट में आएंगे।
                                   इस फीचर के साथ आप लाखों रुपए कमा सकते हैं, आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर कैसे ? तो चलिए मैं आपको बताता हूं।
अगर आपके दिए हुए रेफरल लिंक का एक व्यक्ति ने डाउनलोड किया तो आपको ₹40 मिलेंगे। अगर दो लोगों ने डाउनलोड किया तो ₹80 मिलेंगे। दो लोगों ने आपके दिए हुए रेफरल लिंक का उपयोग करते हैं तो आपको एक गोल्डन लिफाफा मिलेगा। आपको गोल्डन लिफाफा के माध्यम से ₹1000 से लेकर ₹100000 तक कमा सकते हैं।
रेफर एंड अर्न प्रोग्राम के तहत रेफरल लिंक से 1 महीना में ज्यादा से ज्यादा 20000 लोग ही डाउनलोड कर सकते हैं।
          1 referral link = ₹40
20,000  referral link= 8 लाख रुपए
इस ऐप से घर बैठे अच्छी कमाई हो जाती है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला है। आपके पास अच्छे खासे फैन फॉलोइंग होना चाहिए, तभी आप इतना पैसा कमा सकते हैं। इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आपके दिए हुए रेफरल लिंक से यूजर शेयर चैट का अगर कम उपयोग करेंगे तो आपको ₹40 प्राप्त नहीं होंगे। उसकी जगह आप को 0–20 रुपए प्राप्त होंगे। आपने कितना पैसा कमाया यह जानने के लिए rewards के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, वहां पर आपके पैसे दिखाई देंगे।

 Share chat new update 2022

           Share chat हमेशा नया नया अपडेट लेकर आती है। लेकिन हाल ही में शेयर चैट में यह दो और अपडेट शामिल किया है, जो नीचे दिए गए हैं–
> शेयर चैट में एक नया अपडेट जुड़ा है, इस अपडेट में आपको हाईलाइट का सेक्शन दिखाई देगा, जहां पर आप अपने पोस्ट को हाइलाइट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा और नया जोड़े + जैसे आइकन देखने को मिलेगा।

> इस ऐप ने एक और अपडेट 2022 में किया है। अगर आपको क्रिएटर badge मिला है, तभी इसका लाभ उठा पाएंगे, अन्यथा नहीं।               
अगर आपको क्रिएटर badge मिला है तो आपको प्रोफाइल में जाना होगा और ऊपर के साइड पर क्लिक करना होगा।
एक मोबाइल वेरिफाइड का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, वहां जाकर आप प्रोफाइल वेरिफाइड करें। इससे यह होगा कि आपका अकाउंट बिलकुल सेफ रहेगा और आप बिना चिंता किए अच्छी-अच्छी पोस्ट बनाकर शेयर चैट ऐप पर डालें।
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *