रूस– यूक्रेन युद्ध होने से महंगाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका खासा असर भारत में पड़ रहा है। हर चीज की महंगाई रेट दिन पर दिन बढ़ती जा रही है तभी तो दूध कंपनियों ने अपने दूध के दाम में इजाफा किया अमूल पराग और मदर डेयरी जैसे कंपनियों ने दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं जिससे लोग काफी परेशान हो गए है।
अब देखना यह होगा कि बिहार में सुधा कंपनी अपनी दूध के दाम में बढ़ोतरी करती है या नहीं।
दूध कंपनियों ने अपने– अपने दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ाया। तीनों कंपनियों ने दूध के दामों में ₹2 की बढ़ोतरी की।
दूध की कीमतें बढ़ने के साथ डेयरी कंपनी की दूसरे प्रोडक्ट भी मांगी हो गई है। जैसे– पनीर, मक्खन, पेड़ा, घी, छाछ, लस्सी, आइसक्रीम के दाम में भी इजाफा होगया है।
दरअसल, कंपनी ने इसके पीछे ईंधन लागत में वृद्धि पैकिंग सामग्री की लागत और खरीद कीमतों में बिकी का हवाला दिया है।
अमूल कंपनी के दूध के दामों की list देखिए
अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत – ₹30 प्रति 500 ml
अमूल ताजा की कीमत – ₹24 प्रति 500 ml
अमूल शक्ति की कीमत – ₹27 प्रति 500 ml
मदर डेयरी के दूध के दामों की list देखिए
मदर डेयरी फुल क्रीम मिल्क – ₹43 प्रति लीटर
मदर डेयरी टोकन मिल्क – ₹46 प्रति लीटर
मदर डेयरी अल्ट्रा प्रीमियम – ₹32 प्रति 500 ml
पराग कंपनी के दूध के दामों की list देखिए
पराग फुल क्रीम मिल्क – ₹59 प्रति लीटर
पराग फुल क्रीम मिल्क – ₹30 प्रति 500 ml
पराग फुल क्रीम मिल्क – ₹13 प्रति 200 ml
पराग फुल क्रीम मिल्क – ₹295 प्रति 5 लीटर
पराग स्टैंडर्ड मिल्क – ₹27 प्रति 500 ml
पराग टोंड मिल्क – ₹25 प्रति 500 ml
गौरतलब है, सुधा ने पिछले साल ₹3 की बढ़ोतरी की थी। यही नहीं सुधा ने अन्य प्रोडक्ट जैसे– पनीर, मिल्क, पेड़ा, गुलाब जामुन और बालूशाही को महंगा कर दिया था।
सूत्रों के मुताबिक, सुधा कंपनी इस साल 2 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा सकती है।
दोस्तों, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूले और ऐसे ही जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करें।