जुर्म भारत सेलिब्रिटी

पुलिस ने चोरी के आरोप में अभिनेत्री रूपा दत्ता को गिरफ्तार किया

खबर शेयर करें

रूपा दत्ता यह नाम तो सुना ही होगा, जो कई बार चर्चा में रहती है। आज फिर से वह सुर्खिया में आई है। खबर यह है कि अभिनेत्री रूपा दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वजह यह है कि कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला में पॉकेट मारी का आरोप उनपर लगा है, जिस कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Image source: Aajtak
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर बिधाननगर पुलिस स्टेशन में शनिवार को पुलिस ने एक महिला को कूड़ेदान में बैग फेंकते हुए देखा, पुलिस को कुछ शक हुआ। उन्होंने जांच किया, जहां से पता चला कि वह सुबह के बहुत सारे पैसे थे पूछताछ के बाद अभिनेत्री के बैग से कई अन्य बैग भी मिले और साथ में ₹75000 था।
कुछ सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस ने अभिनेत्री रूपा दफ्तर से सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया जिसके बाद पुलिस को और भी शक हुआ पता है तो यह भी ज्यादा है कि पुलिस के सामने पॉकेट मारी की बात अभिनेत्री ने कबूल की साथ ही कई जगह (जैसे, भीड़–भाड़ और इवेंट्स) जाकर घटना को अंजाम दिया है। अभिनेत्री रूपा दत्ता फिर से ऐसी ही वारदात को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला में गई थी।
उनके सारे फैंस चिंता में डूबे हुए हैं कि आखिर कोई एक्ट्रेस ऐसा कैसे कर सकती है। फैंस को तो विश्वास ही नहीं हो रहा है। अब देखना यह होगा कि यह जांच कहां तक पहुंचेगी।
आपको बता दूं कि बंगाली एक्ट्रेस रूपा दत्ता एक बार पहले भी सुर्खिया में आई थी। उन्होंने साल 2020 में अनुराग कश्यप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था, जो बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है। रूपा ने एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने यह दिखाया है कि अनुराग उनके पास मैसेज भेजते थे। हालांकि, बाद में पता चला की अनुराग नाम का कोई दूसरा व्यक्ति था, जिससे रूपा बातें करती थी।

रूपा दत्ता के बारे में जानें

रूपा दत्ता एक भारतीय अभिनेत्री है, जो बंगाली फिल्मों में काम करती है। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया साथ ही टीवी शो भी किया है। उन्होंने साल 2005 से फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम साथी द कंपेनियन है। उनकी प्रसिद्ध फिल्म गुड नाइट सिटी है, जो 2018 में रिलीज हुई थी।

खबर शेयर करें

One Reply to “पुलिस ने चोरी के आरोप में अभिनेत्री रूपा दत्ता को गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *