दोस्तों, अगर मैं आपसे पूछूं कि आप कितने समय में रूबिक्स क्यूब को सॉल्व कर पाओगे कुछ का जवाब होगा 10 मिनट, 5 मिनट और कुछ लोग तो सॉल्व ही नहीं कर पाएंगे। लेकिन आज एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहा हूं, जिसने रूबिक्स क्यूब को न सिर्फ कम समय में सॉल्व किया बल्कि साइकिल चलाते हुए यह कारनामा किया है जो सचमुच हैरतअंगेज की बात है। जी है, यह बात बिल्कुल सच है। तो चलिए जानते है, इस लड़के के बारे में।
भारत देश के चेन्नई के रहने वाले जय दर्शन वेंकेटेशन ने मात्र 14.32 सेकंड में रूबिक्स क्यूब को सुलझा कर, गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।
गिनीज ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया, जिसमें जयदर्शन हैंडल संभालते हुए पैदल मार रहे थे और रूबिक्स क्यूब सुलझाया। ऐसे करते हुए वह बिल्कुल भी ना लड़खड़ाया। आपको बता दूं कि, जयदर्शन ने ‘स्पीडक्यूबिंग’ में रिकॉर्ड दर्ज किया।
सचमुच इस वीडियो को देखने के बाद सब लोग शॉक में है। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया– “अमेजिंग” और एक ने लिखा– “आश्चर्यजनक” और भी कई लोगों ने कमेंट किया है।
कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और इसी प्रकार की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
The point of view of your article has taught me a lot, and I already know how to improve the paper on gate.oi, thank you.