कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने बीते दिन यानी सोमवार को अपनी प्रेमिका त्रिवेणी बर्मन से सगाई कर ली। तुषार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा– “उन्होंने (त्रिवेणी) हां, कह दिया। मेरे जन्मदिन पर और कुछ नहीं मान सकता था… अब तक का सबसे अच्छा उपहार।”
कई सेलिब्रिटी ने उन्हें सगाई की बधाई दी–
बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित ने कमेंट किया– “जन्मदिन मुबारक हो और बधाई।”
एक्टर अर्जुन बिजलानी ने लिखा– “बढ़ाई हो”
सिंगर जुबिन नौटियाल ने लिखा– “बहुत सारा प्यार और बधाई हो भाई।”
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा– “हार्दिक बधाई।” उन्होंने एक और कॉमेंट किया जिसमे लिखा– “जन्मदिन की भी शुभकामनाएं।”
पुलकित सम्राट ने लिखा– “बढ़ाई हो भाई।”
तुषार कालिया के बारे में जानें। तुषार कालिया का जीवन परिचय
तुषार कालिया एक भारतीय कोरियोग्राफर और डांसर है। इनका जन्म 6 मार्च 1986 को चंडीगढ़ में हुआ था। इन्होंने कई फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है, जिनमें यार मनाना नी, करीब-करीब सिंगल, ओके जानू, हेट स्टोरी 4, धड़क, हाफ गर्लफ्रेंड, वॉर, द जोया फैक्टर, जंगली और करण जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म में कोरीयोग्राफ किया है।
इन्हें कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 2019 स्क्रीन अवार्ड्स, 2020 IIFA अवार्ड और 2021 में बेस्ट जजमेंट रियलिटी शो के लिए अवॉर्ड मिला था। ‘डांस दीवाने’ में बतौर जज नजर आ चुके हैं।
कौन है त्रिवेणी बर्मन, जिनसे कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने सगाई की
त्रिवेणी बर्मन एक मॉडल है, जो असम की है। उन्होंने वर्ष 2017 में फेमिना मिस इंडिया असम जीता था।
दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट में लिखना ना भूलें और ऐसी जानकारी के लिए मैं सब्सक्राइब करें।
ये भी पढ़े :