खेल भारत

Ipl 2022 की 10 टीमों ने अपनी जर्सी का लुक जारी किया, यहां देखें

खबर शेयर करें

आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी अपनी–अपनी टीम में धुरंधर बल्लेबाज के साथ बेहतर गेंदबाज को भी शामिल किया है। आईपीएल 2022 में 10 टीमें है, जिससे रोमांच दुगना हो जाएगा। आईपीएल की 10 टीमों ने अपनी जर्सी लॉन्च की, जिसकी तस्वीरें सामने आई।

15वें सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी जर्सी का लुक जारी किया

गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी जर्सी का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निर्देशक विक्रम सोलंकी, मुख्य कोच आशीष नेहरा और कप्तान हार्दिक पंड्या भी शामिल थे। 
आपको बता दूं कि यह टीम आइपीएल 2022 में अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ खेलेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर ने होली के मौके पर अपनी जर्सी लॉन्च करके फैंस को सरप्राइज दिया है। जर्सी का अनावरण होने से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का फोटो शूट हुआ। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें कप्तान अय्यर केकेआर की जर्सी पहनकर बेहद ही स्टाइल में बैठे हुए हैं।                             
गौरतलब है, आईपीएल 2022 में केकेआर का पहला मुकाबला 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग से होगा।

मुंबई इंडियंस

15वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने जर्सी का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा बीच में है और अगल-बगल पोलार्ड और बुमराह है। मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी में कुछ खास बदलाव नहीं किया है।                             
पिछली बार की तरह इस बार भी ब्लू कलर की जर्सी दिखाई दे रही है, बस जर्सी के फ्रंट साइड में स्लाइस लिखा नजर आ रहा है। आपको बता दूं कि मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल से खेलेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स की जर्सी का लुक शानदार लग रहा है। आरसीबी के नई जर्सी का ऊपरी हिस्सा जहां काले रंग का है, वही नीचे का हिस्सा गहरे लाल रंग का है।                      
इस साल बेंगलुरु की टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के नए कप्तान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फॉफ डुप्लेसी हैं, जो पिछले साल पीले रंग की जर्सी में चेन्नई की टीम में नजर आए थे।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने अप्रैल 2022 की नई जर्सी का लुक जारी किया है, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत बेहद ही आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दिल्ली की टीम पिछली बार ब्लू कलर में नजर आई थी, लेकिन इस बार ब्लू के साथ लाल कलर को भी जोड़ लिया। एक बांह के किनारे साइड में लाल की पट्टी है, तो दूसरे वाह में काली पट्टी दिखाई दे रही है। 
आपको बता दूं कि दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस से 27 मार्च को खेलेगी।

राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने बेहद ही शानदार तरीके से अपने जर्सी लॉन्च की है। विदेश के फ्रीस्टाइल स्टंट राइडर रॉबी मेडिसन ने जयपुर के सड़कों पर जबरदस्त स्टंट किया। रॉबी इस दौरान राजस्थान की जर्सी पहने थे, जिसमें गुलाबी और नीले रंग की जर्सी दिखाई दे रही थी। 
राजस्थान ने अपनी जर्सी शेयर की, जिसमें कप्तान संजू सैमसन बीच में दिखाई दे रहे हैं साथ में यूजी चहल और कृष्णप्पा गौतम है। आपको जानकारी के लिए बता दूं कि राजस्थान रॉयल्स 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स इस बार भी लाल रंग की जर्सी में दिखाई दे रही है। जर्सी में बस थोड़ा सा बदला हुआ है, जो आप को ध्यान से देखने पर पता चलेगा। इस बार पंजाब किंग्स की टीम भी नए कप्तान के साथ उतरने वाली है, जिसमें मयंक अग्रवाल कप्तान के रूप में दिखाई देंगे। पिछले साल वे उपकप्तान रहे थे।

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2022 के सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी जर्सी का लुक जारी कर दिया है। इसमें हैदराबाद की टीम पीछे कैसे रहने वाली है। एसआरएच ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नई जर्सी शेयर की। 
एसआरएच ने अपनी जर्सी में कुछ खास बदलाव नहीं किया। उनका पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल के साथ 29 मार्च को होने वाला है।

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपरजाइंट्स की नई जर्सी का अनावरण किया, जिसमें कप्तान केएल राहुल मुस्कुराते हुए जर्सी को पहने दिखाई दे रहे हैं। आसमानी कलर के साथ ऑरेंज की पट्टी नजर आ रही है। 

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपनी जर्सी से में कुछ खास बदलाव नहीं किया है। इस बार भी पीले कलर में नजर आएगी चेन्नई की टीम । आपको बता दूं कि इस बार चेन्नई की कप्तानी का जिम्मा जडेजा को दे दिया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता से है।
लेटेस्ट न्यूज़ के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें ताकि आने वाली नोटिफिकेशन सबसे पहले आप तक पहुंचे।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *