दो हफ्ते से भी ज्यादा हो गए रूस–यूक्रेन में अब भी जंग चल रही है। इस युद्ध में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। यही नहीं इसमें नेता–अभिनेता भी बच नहीं पा रहे है। हाल ही में यह खबर मिली है कि यूक्रेन में एक आवासीय इमारत पर रूस ने रॉकेट से हमला कर दिया, जिसमें यूक्रेन की अभिनेत्री ओकसाना श्वेट्स की मौत हो गई।
यूक्रेन की यंग थिएटर कम्युनिटी ने एक बयान जारी किया जिसमें लिखा – “प्रतिभाशाली अभिनेत्री को.. श्रद्धांजलि! हमारे देश में जो दुश्मन घुसा है, उसके लिए कोई माफी नहीं है।” यूक्रेन के कई सेलेब्स अभिनेत्री की मौत सुनकर शोक में डूबे हुए हैं। उनकी मौत से यूक्रेनी फैंस काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं।
ओकसाना श्वेट्स यूक्रेनी अभिनेत्री थी। उनका जन्म 10 फरवरी 1955 को हुआ था और 17 मार्च 2022 को रुसी हमले में मौत हो गई। वे ईसाई धर्म से संबंध रखती थी। ओकसाना की शादी एक अच्छे घर में हुई। लेकिन उनकी शादी किससे हुई, अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है
उन्होंने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत वर्ष 1980 से की। उन्होंने टेरनोपिल म्यूजिक एंड ड्रामा थिएटर और व्यंग की। ओकसाना ने कीव थिएटर में भी काम किया था। वे अब तक फिल्मों में काम कर रही थी।
श्वेत्स ने कई यूक्रेनी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें टुमॉरो विल बी टुमॉरो, द सीक्रेट ऑफ सेंट पैट्रिक और द रिटर्न ऑफ मुख्तार शामिल हैं। मंच पर उनके दशकों लंबे करियर ने अंततः उन्हें यूक्रेन का मेरिटेड आर्टिस्ट अवार्ड दिया, जो यूक्रेन के सबसे प्रतिष्ठित प्रदर्शन कला सम्मानों में से एक है, जो देश की सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें ताकि आने वाली नई खबर की नोटिफिकेशन सबसे पहले आप तक पहुंचे।