भारत देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होंगे, जो 15 मई को अपना पदभार संभालेंगे. वर्तमान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील चंद्रा है, जो 14 मई को रिटायर होंगे. आपको जानकारी के लिए बता दूं कि मुख्य निर्वाचन आयोग का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है, परंतु राजीव कुमार 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे क्योंकि 19 फरवरी 2025 को उनकी उम्र 65 वर्ष हो जायेगी और संविधान के अनुसार, 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को इस पद पर रहने की अनुमति नहीं है.
राजीव कुमार बायोग्राफी। Rajiv kumar biography in hindi
राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उनका जन्म 19 फरवरी 1960 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने शुरुआती पढ़ाई लिखाई निजी स्कूल से की. उन्होंने ग्रेजुएशन साइंस स्ट्रीम से किया है. उसके बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की फिर पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की शैक्षणिक डिग्री हासिल करने के बाद आईएएस की प्रिपरेशन करने लगे और सफल भी हुए. उन्होंने वर्ष 1985 में अच्छे रैंक lbsnaa में पढ़ाई करने के लिए चले गए और उसके बाद भारत के अलग-अलग कोने में अपनी सेवाएं दी. उन्होंने 1 फरवरी 1993 से 1 जून 1996 तक रांची के उपायुक्त रहे. उसके बाद 1 सितंबर 2017 से 29 फरवरी 2020 वित्त सचिव के पद पर कार्यरत थे. राजीव कुमार लगभग 36 वर्षों तक भारत देश के लिए अलग-अलग जगह पर काम किया और फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में सेवानिवृत्त हुए थे.