वर्ष 2023 में उम्मीद लगाई जा रही है कि एलपीजी(LPG) के दाम सस्ते होंगे यानी 1 जनवरी को नया अपडेट आपको देखने को मिलेगा. हालांकि, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ही सस्ते देखने को मिलेगा जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में महंगाई देखने को मिल सकती है.

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नए वर्ष में सिलेंडर सस्ते होने की संभावना है, वो भी केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में. वर्ष 2022 यानी इस साल 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर तकरीबन ₹154 महंगा हुआ था जबकि 19 किलो वाला सिलेंडर ₹357 सस्ता हुआ.
आपको बता दें कि 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में, वर्ष 2022 में 18 बार बदलाव देखने को मिला. जी हां, 12 बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ और 6 बार एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ. वहीं दूसरी तरफ घरेलू एलपीजी सिलेंडर आखरी बार 6 जुलाई को बदला हुआ था. उस समय तकरीबन ₹50 एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि देखने को मिली थी. वर्ष 2022 यानी इस साल घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में 153.5 रुपए वृद्धि हुई.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत देखें
शहर | कीमत(₹) |
---|---|
लेह | 1249 |
आइजोल | 1210 |
श्रीनगर | 1169 |
पटना | 1151 |
कन्याकुमारी | 1137 |
अंडमान | 1129 |
रांची | 1110.5 |
शिमला | 1097.5 |
डिब्रूगढ़ | 1095 |
लखनऊ | 1090.5 |
उदयपुर | 1084.5 |
इंदौर | 1081 |
देहरादून | 1079 |
कोलकाता | 1072 |
चेन्नई | 1068 |
आगरा | 1065.5 |
चंडीगढ़ | 1062.5 |
विशाखापट्टनम | 1061.5 |
अहमदाबाद | 1060 |
भोपाल | 1058.5 |
जयपुर | 1056.5 |
बेंगलुरु | 1055.5 |
दिल्ली | 1053 |
मुंबई | 1052.5 |
इसी तरह की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें ताकि आने वाली नई खबर की नोटिफिकेशन सबसे पहले आप तक पहुंचे.